हर माह मीटिंग बैठक में आशाओं और एएनएम से होती है लाखों रुपए की अवैध वसूली,चर्चा

कुशीनगर - तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी ड्युटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा मरीजों की बीमारी देखने पर सबसे पहले अनेकों प्रकार की जांच लिखे जाते जो प्राइवेट पैथालॉजी सेन्टर में जाकर जांच कराई जा रही है जिसमें बड़े पैमाने पर मरीजों का इलाज में पैसा लग रहा है। तानाशाही के साथ 20 वर्षों से जमे हुए चिकित्सा और कर्मचारियों द्वारा बिना किसी डर भय से मनमानी तरीके से ड्यूटी पर पहुंचने और मरीजों को ठीक से इलाज नहीं करना आम चर्चा बना हुआ है। कमीशन लेने के कारण चिकित्सक बाहर से जांच करवाने, दवाई लिखने की शिकायत आम चर्चा है यहीं नहीं डाक्टरी मुआयना के लिए जैसा चोट लिखवाना है वैसा रकम वसूला जाता है अगर किसी पीड़ित चोटिल द्वारा मांगी गई रकम नहीं दिया गया तो उसे वापस कर दिया जाता है कि आज नहीं कल होगा। साफ सफाई वगैरह तो भगवान भरोसे ही हैं बेड पर एक ही चादर तीन चार दिन बिछा रह रहा वाह यह सब क्या तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर सीएचसी हॉस्पिटल में चल रहा हैं? यहीं नहीं हर माह मीटिंग बैठक बुलाई जाती हैं जिसमें आशाओं और एएनएम से रह माह में लाखों रुपए वसूली करने की शिकायत तमाम आशाओं ने बताया है।

रिपोर्टर - सुरेन्द्र प्रसाद गोंड 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.