पटहेरवा पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी

कुशीनगर : तमकुहीराज,पटहेरवा थाना क्षेत्र के  चकदहवा  ड्रेन पुल के ड्रेन मे बने कुंड मे बृहस्पतिवार को  दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखा,  जिसे देख  लोगो की भीड़ जुट गयी। जानकारी मिलने पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने लोगो की मदद से शव को बाहर निकलवाया, पुलिस शव के पहचान कराने मे जुट गयी, क्योंकि चेहरे की शिनाख्त करना मुश्किल था, क्योंकि उक्त शव कई दिनों से पानी मे रहने के चलते चेहरे की पहचान मुश्किल था।

    गुरुवार की दोपहर दो बजे के करीब पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर रामसहाय गाव के पास चकदहवा ड्रेन के कुंड के पानी मे एक शव तैरता मिला, यह देख मौके पर लोगो की भीड़ जुट गयी, किसी ने इसकी सुचना पटहेरवा पुलिस को भी दे दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो के सहयोग से शव को पानी के बाहर निकलवाते हुए, शव के शिनाख्त कराने मे जुट गयी, मृतक पेंट शर्ट पहने हुए है, शव दो तीन दिन पूर्व का होना बताया जाता है,प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार मछली द्वारा चेहरे व पैर के कुछ हिस्सा को छतिग्रस्त कर दिया है, पुलिस नरायनपुर गाँव के एक लगभग दो तीन दिन से घर से गायब एक अधेड़ के परिजनों से सम्पर्क कर शव के शिनाख्त की कोशिश मे जुटी।इस संबंध मे थानाध्यक्ष पटहेरवा अरुण सिंह ने बताया की मृतक की पत्नी अहिल्या देवी ने शव की पहचान कर ली है, मृतक नरायनपुर रामसहाय गाँव के मार्कण्डेय उर्फ भुतुर पुत्र स्वर्गीय मुनेसर तिवारी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.