ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
कुशीनगर : ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को ग्राम पंचायत नोनिया पट्टी के संविलयन विद्यालय पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि व अध्यक्ष प्रधान संघ सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आयोजन में ब्लॉक के समस्त न्याय पंचायतों के विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। खेल स्पर्धा में 200 मीटर बालक / बालिका दौड़, बालक / बालिका कबड्डी, बालक / बालिका खो-खो, श्रुतलेख प्रतियोगिता, ऊंची कूद, लंबी कूद, पीटी, योगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य खेलों का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में उ० प्रा० वि० घनहा के शिवम ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में उ० प्रा० वि० रुदवलिया के इरशाद ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में उ० प्रा० वि० मठवा की रीनू और 100 मीटर दौड़ में उ० प्रा० वि० नोनिया पट्टी की आलिया खातून ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उ० प्रा० वि० घनहा के नीतिल ठाकुर और बालिका वर्ग में जौरा बाजार की पिंकी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मंच संचालन तामेश्वर पाठक व दीपक सिंह ने किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष प्रधान संघ विश्वविजय सिंह, सुग्रीम कुशवाहा, वर्मा यादव, राज किशोर प्रसाद, गजेंद्र गोंड, वीरेन्द्र कुशवाहा, अजीत यादव, राधेश्याम कुशवाहा, शिवम यादव, मुसाहब अंसारी, तुलसी पासवान, विनोद यादव, सूर्यभान कुशवाहा,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष अविनाश शुक्ला, प्रांतीय संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जूनियर रामेश्वर सिंह, मंत्री ओमप्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक विद्याशंकर पांडेय, मंत्री फरहद अली, सुनील वर्मा एआरपी, संजय शाही, कामेश्वर पाठक, अखिलेश शर्मा, अक्षय गुप्ता, संदीप त्रिपाठी व्यायाम शिक्षक, अखंड प्रताप शाही, ऊषा सिंह, इंदु गोंड, मंजू सिंह, उर्मिला सिंह, विंध्यवासिनी सिंह, अमर सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेश कुशवाहा, वसीम, अमरीश राव, दीपक सिंह, परमानंद कुशवाहा, गोवर्धन सिन्हा, श्याम नाथ गोंड, मुन्ना यादव, माता सिंह, यासवेंद्र त्रिपाठी, भास्कर यादव, सतीश गोंड, अजीत वर्मा, सुधा यादव सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.