दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप
कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की देव पोखर एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में तीन लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय ने तुर्कपट्टी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करने का निर्देश दिया है।
देव पोखर निवासी अनुपमा ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखी है कि उसकी शादी 11 जून 2023 को देवरिया जिले के पिपरा मदन गोपाल महुआरी गांव थाना महुआडीह निवासी अमरेश सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब सात लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के आभूषण व घरेलू सामान दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में तीन लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि छःजुलाई 2026 को उसके साथ मारपीट की गई जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान कर दिये और उसे जान से मारने की कोशिश की गई। सात जुलाई 2026 की रात्रि को पति व अन्य लोगों ने उसे चारपहिया वाहन से लेजाकर तुर्कपट्टी चौराहे पर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई।तो पीड़िता ने न्यायालय का शरण ली जिसमे न्यायालय ने प्रथनापत्र के आधार पर तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना पुरी करने और कार्यवाही से न्यायालय को अवगत कराने का निर्देश दिया है।जब कि थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया न्यायालय के आदेश पर पति अमरेश,सास,जेठ शेषनाथ,जेठानी रितु,गरीजेश,रामवेलास,सहित नितेश पर प्राथमिकी दर्ज किया गया जाच किया जा रहा है।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.