किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी का हुआ स्वागत

कुशीनगर : विधानसभा फाजिलनगर क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भेलया निवासी धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी को क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

       लोगों ने कहा कि धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने और उनके हितों के लिए कार्य करने की उम्मीद जताई।
इस दौरान क्षेत्र के भाजपा मंडल अमलेश तिवारी, अभिषेक तिवारी,सीटू शर्मा,रितिक उपाध्याय, सन्तोष मणि त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.