'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2: नई पीढ़ी, नए चेहरे और पुराने घर में नए तूफान

टीवी इतिहास का वो शो जो घर-घर की पहचान बन गया था, एक बार फिर लौट रहा है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने पहले भी दर्शकों के दिलों पर राज किया था और अब एकता कपूर इस आइकॉनिक सीरियल को एक बार फिर लेकर आई हैं, लेकिन इस बार कहानी वही नहीं, किरदार नए हैं।
इस सीजन में वीरानी परिवार की अगली पीढ़ी की कहानी दिखाई जाएगी। तुलसी और मिहिर के बच्चों और उनके इर्द-गिर्द घूमती ये नई कहानी पुराने दर्शकों के साथ-साथ नए दर्शकों को भी बांधकर रखेगी।
आइए जानें कौन हैं वो 7 नए चेहरे जो इस सीजन में मचाएंगे धमाल
1. रोहित सुचांती - अंगद विरानी
तुलसी और मिहिर के बेटे अंगद की भूमिका में नजर आएंगे रोहित सुचांती। रोहित पहले ‘भाग्य लक्ष्मी’ और ‘बिग बॉस’ में अपनी मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इस बार वो एक जिम्मेदार लेकिन बगावती बेटे के रूप में दिखाई देंगे।
2. अमन गांधी - ऋतिक विरानी
अमन बनेंगे तुलसी के दूसरे बेटे ऋतिक विरानी। एक ऐसा किरदार जो जिद्दी है, गुस्सैल है, लेकिन अपने परिवार के लिए सब कुछ करने को तैयार है। अमन और रोहित इससे पहले भी एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
3. शगुन शर्मा - परी विरानी
तुलसी की बेटी के रूप में नजर आएंगी शगुन शर्मा। शगुन को ‘ये हैं चाहतें’ में दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब वो परी बनकर एक सशक्त, संवेदनशील और भावनात्मक किरदार लेकर आ रही हैं।
और अब पटेल परिवार की एंट्री, जो कहानी में लाएगा नया तूफान
4. अंकित भाटिया - वर्धन पटेल
वर्धन का किरदार होगा रहस्यमयी, जटिल और कहानी में एक बड़ा मोड़ लाने वाला। अंकित इस किरदार के जरिए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देंगे कि वह हीरो है या विलेन।
5. तनीषा महेता - वृंदा पटेल
‘लग जा गले’ की तनीषा अब वृंदा के रोल में नजर आएंगी। एक ऐसी लड़की जो परंपरा और आधुनिकता के बीच फंसी है, लेकिन अपनी पहचान खुद बनाना जानती है।
6. प्राची सिंह - आनंदी पटेल
‘प्यार की राहें’ से घर-घर में पहचान बना चुकी प्राची अब आनंदी पटेल बनकर आएंगी। एक मजबूत इरादों वाली लड़की, जो भावनाओं और फैसलों के बीच फंसी मिलेगी।
7. बरखा बिष्ट - मिहिर की प्रेमिका
और अब सबसे चौंकाने वाली एंट्री। मिहिर की पुरानी प्रेमिका का किरदार जिसे पहले मंदिरा बेदी ने निभाया था, अब निभाएंगी बरखा बिष्ट। एक ऐसा किरदार जो शो में तकरार, तड़का और ट्विस्ट लाएगा।
इस बार सवाल वही नहीं होंगे, जवाब जरूर बदलेंगेक्या नई पीढ़ी उठा पाएगी वीरानी खानदान की विरासत?क्या पुराने रिश्ते रहेंगे कायम या टूटेगी परंपरा की डोर?और क्या मिहिर-तुलसी की कहानी का नया अध्याय भी उतना ही यादगार होगा?‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2...
No Previous Comments found.