भकुर्रा में ‘जिला स्तरीय जैविक किसान मेला भव्य आयोजन — आधुनिक कृषि विधियों से सुसज्जित हुए अन्नदाता

लैलूंगा : विकासखंड लैलूंगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भकुर्रा में ‘जिला स्तरीय जैविक किसान मेला ’ का आयोजन सादगी और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। ग्राम्य परिवेश में पहली बार किसानों के लिए इतनी व्यापक स्तर पर जानकारी, तकनीक और मार्गदर्शन को एक मंच पर लाकर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर किसानों, कृषि विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक प्रेरणादायक स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय किसान बंधुओं, अतिथियों और अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से पारंपरिक ‘खेती गीत’ के गायन से हुआ, जिससे पूरे वातावरण में लोकसंस्कृति की सुगंध और आत्मीयता का संचार हुआ। यह अभियान जिलेभर में संचालित हो रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक-वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत कराना, शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और किसानों के नवाचारों का दस्तावेजीकरण करना है।कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिपक सिदार, सरपंच दिलसागर सिदार, दियागढ़ सरपंच पोथीसिंह सिदार, गंजपुर शत्रुघ्न सिदार, दिनेश यादव,विष्णु यादव, सहायक संचालक कृषि विभाग जिला रायगढ़, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, मत्स्य विभाग,हजारों की संख्या में कृषक व क्षेत्रीय उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सतीश
No Previous Comments found.