भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा
लखीमपुर - भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री विकास श्रीवास्तव “बाबा” जी का आगमन हुआ।
अपने तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम पड़ाव 144–विधानसभा मोहम्मदी में बाबा जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री आशु मिश्रा जी, भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ज्योतिर्मय बर्तरिया किशोर जी,जिला कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती ज्योति बरतरिया मोहम्मदी नगर अध्यक्ष श्री प्रदीप श्रीवास्तव “दीपू” जी, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं व्यवसायी श्री अमित राठौर जी, स्वर्ण व्यापारी श्री निकुंज रस्तोगी जी, भाजपा IT टीम के पूर्व नगर मंत्री श्री मोहित श्रीवास्तव जी, व्यवसायी श्री आशीष श्रीवास्तव जी, नगर उपाध्यक्ष श्री अंकित मिश्रा जी, बाबा जी के व्यक्तिगत सहयोगी श्री मोहित श्रीवास्तव जी, छायाकार श्री शिवम् श्रीवास्तव जी, ,श्री अंचल श्रीवास्तव जी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अनेक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आदरणीय विकास श्रीवास्तव “बाबा” जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही श्री ज्योतिर्मय बर्तरिया किशोर जी को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका भी आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने, अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने तथा पुनः भाजपा की सरकार बनाने की रणनीति पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
आज का यह मिलन केवल एक औपचारिक स्वागत नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समाजहित में मिलकर आगे बढ़ने के संकल्प का अवसर रहा। संगठन मजबूत होगा, कार्यकर्ता मजबूत होगा और कार्यकर्ता के संकल्प से विजय का मार्ग प्रशस्त होगा
संवाददाता - अतुल मिश्रा

No Previous Comments found.