लखीमपुर खीरी में कुल 15 ब्लॉकों में 8725 पात्र व्यक्तियों का सर्वे पूरा

लखीमपुर खीरी- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए आवास प्लस सर्वे तेजी से चल रह है। निघासन ब्लॉक की 65 ग्राम पंचायतों में अब तक 837 पात्र व्यक्तियों की पहचान 22 कर्मचारियों की टीम द्वारा किया गया..योजना का लाभ पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे यह जिले में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर रमिया बेहड़ ब्लॉक है, जहां 841 पात्र व्यक्तियों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। जिले की कुल 15 ब्लॉकों में शनिवार सुबह तक 8725 पात्र व्यक्तियों का सर्वे पूरा किया जा चुका है।

खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के लिए 22 कर्मचारियों की टीम बनाई गई जिसमें पंचायत सचिव, एडीओ समाज कल्याण, बोरिंग टेकनीशियन, पशुधन प्रसार अधिकारी और कृषि तकनीकी सहायक शामिल हैं। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के कारण तीन सर्वे कर्मियों का आवास एप काम नहीं कर रहा है, जिससे 9 गांवों में अभी सर्वे शुरू नहीं हो पाया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि पात्र व्यक्ति स्वयं भी आवास प्लस सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। शासन ने आवास ऐप सेल्फ सरवें का विकल्प उपलब्ध कराया है। बीडीओ ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ पूरी तरह निःशुल्क है। यदि कोई भी ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, संघ पंचायत सहायक या कर्मचारी पैसों की मांग करता है, तो इसकी शिकायत ब्लॉक कार्यालय में या 9454465385 पर की जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यह सर्वे अभियान 31 मार्च तक चलेगा।

संवाददाता- सतीश गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.