“मिशन शक्ति फेज-5: जनपद खीरी के अन्तर्गत थाना निघासन में बालिका बनी एक दिवस की थाना प्रभारी, महिला सशक्तिकरण की ओर सार्थक पहल”

निघासन खीरी : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 29.09.2025 को थाना निघासन, जनपद खीरी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एबलॉन पब्लिक स्कूल थाना निघासन की कक्षा 11 की छात्रा सोनाक्षी गुप्ता पुत्री जगत नारायन गुप्ता निवासी रकेहटी थाना निघासन जिला खीरी को एक दिवसीय थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। सोनाक्षी गुप्ता के द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष व मालखाना का निरीक्षण किया गया एंव थाना अभिलेखो एंव कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।  इस दौरान उन्हें एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायतों की सुनवाई, अपराधों की विवेचना और महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। एक दिवसीय थाना प्रभारी के रूप में सोनाक्षी गुप्ता ने महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई की और फरियादियों से संवाद स्थापित किया। उन्हें महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध सेवाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।।

रिपोर्टर : राजेश दिवाकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.