अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक का आयुजन किया गया

ललितपुर :  महरौनी के लुहरयाना मोहल्ला में महेन्द्र झा के निवास पर समाज बंधुओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें झा समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण झा पिपरिया  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र झा( जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा) ने की,  बैठक में  झा समाज के आगामी चुनाव की तैयारी एवं अधिक से अधिक समाज बंधुओं को मतदान हेतु प्रेरित करने एवं सहभागिता पर चर्चा  की गई, साथ ही महेंद्र झा  इटोरया को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ललितपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर  फूल मालाएं पहनाकर समाज बंधुओं द्वारा उनका सम्मान किया गया जिसके बाद महेंद्र झा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया  तत्पश्चात ग्राम गुड़ा जखौरा आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया गया ,इस बैठक में  कैलाश नारायण झा, महेंद्र झा (जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा), डॉ हरिदास झा ,लखन लाल झा ,राजेश झा करौंदा, अवध बिहारी झा एडवोकेट ,अमृतलाल झा, राजेश झा ,हुकम सिंह बाबूजी, विनोद झा ,सुरेश कुमार झा ,राम सिंह बजर्रा ,देवेंद्र झा ,मनीष झा, संतोष झा ,राम प्रसाद झा, मनोहर लाल झा, सौरभ झा ,चंद्रेश झा, राजेश झा आदि समाज बंधु उपस्थित रहे!

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.