देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

ललितपुर - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वी पुण्यतिथि के अवसर पर महरौनी में वरिष्ठ कांग्रेसी अवधेश खरे के निवास पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी ठाकुर जाहिर सिंह बघेल ने की व मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष डॉ दयाराम रजक रहे।
गोष्ठी में सबसे पहले नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष डॉ दयाराम रजक ने बताया कि पंडित नेहरू का जीवन सबसे धनी व्यक्तियों में होने के बावजूद भी बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के साथ समर्पण नहीं किया और डटकर मुकाबला करते रहे, उन्होंने अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित किया, इस दौरान वरिष्ठ जाहिर सिंह बघेल ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी सारी संपत्ति देश हित में सार्वजनिक घोषित कर दी थी और पूरे देश के लिए चाहे आईटीआई हो, आईआईटी, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, रेल का विकास कृषि के क्षेत्र में, देश को संपन्न बनाने का कार्य किया! बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारा करते थे, उनकी समाजवादी और संवैधानिक सोच के कारण आज हमारा देश अपने पैरों पर स्वाभिमान के साथ खड़ा हो सका।
वक्ताओं में प्रदेश महासचिव सोशल आउटरीच सूर्यप्रताप सिंह जमीदार एडवोकेट,ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी रतिराम कुशवाहा, अखिलेश जैन मलैया, रामेश्वर प्रसाद गोस्वामी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं गोष्ठी में डॉ दयाराम रजक,सूर्यप्रताप सिंह जमींदार, जाहिर सिंह बघेल, अखिलेश मलैया ,आशाराम तिवारी,मुकुटबिहारी रिछारिया, हलकरन चंचल, कमल सिंह, गोष्ठी संचालन पंडित आशाराम तिवारी ने किया आभार अवधेश खरे व नगर अध्यक्ष राकेश सेन ने सयुक्त रूप से जताया।
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.