हिमांशु पाण्डेय हिन्दी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित

ललितपुर : नगर मे प्रतिभाओं की कमी नही हैं, यहाँ के युवा अपनी प्रतिभाओं की दम पर हर क्षेत्र मे अपना स्थान बना रहे है। फिर चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बात हो। अभी हाल मे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न कवि सम्मेलनों मे काव्य पाठ कर नगर के होनहार ने देश की सर्वोच्च संस्था मे अपना स्थान बनाया है। महरौनी निवासी राजस्व निरीक्षक मनोज पाण्डेय के पुत्र एवं व्यंगकार संजय पाण्डेय भारत, बरिष्ठ पत्रकार बिपिन पाण्डेय के भतीजे इंजीनियर हिमांशु पाण्डेय को हिन्दी साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया है। हिन्दी साहित्य अकादमी भारत, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत ऐसी अकादमी है, जो राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराती है और उन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विभिन्न मंच प्रदान करती है। इस संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य के रुप मे नगर के होनहार का चयन होना गर्व की बात है। हिमांशु को इस उपलब्धि के लिए नगर वासियों ने उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.