अखंड धाम आश्रम का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

ललितपुर - अखंड धाम आश्रम महरौनी द्वारा संचालित "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन बरसात के अंत में हुआ। इस अभियान के तहत पूरे बरसात भर महात्मा अघट युक्तिआनंद जी के मार्गदर्शन में महरौनी क्षेत्र में जहां भी उपयुक्त स्थान मिला, वहां पौधे रोपे गए। महात्मा जी ने न केवल स्वयं वृक्षारोपण कार्य में भाग लिया,बल्कि क्षेत्रवासियों और बुद्धिजीवियों को भी प्रेरित किया। इस अभियान को स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस सराहनीय प्रयास के लिए महात्मा जी ने सभी सहयोगियों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्षों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमें धरती का बढ़ता तापमान कम करने और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। अभियान के समापन अवसर पर महरौनी उपजिलाधिकारी रजनीश कुमार और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजा दिनेश सिंह ने भी रोड किनारे पौधे लगाकर समाज सेवा का संकल्प दोहराया। इस दौरान उन्होंने वृक्षों से होने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में महात्मा चेतन युक्तिआनंद एवं महात्मा चेतन अखंडानंद ने सभी सहभागी स्वजनों का आभार प्रकट करते हुए यह संकल्प लिया कि आश्रम भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

रिपोर्टर - ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.