मिशन शक्ति फेस-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
ललितपुर : मिशन शक्ति फेस-05 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में ग्राम टपारियान में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना महरौनी पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या सहायता के लिए वे निम्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं-
महिला हेल्पलाइन नंबर – 181
वूमेन पावर लाइन – 1090
आपातकालीन हेल्पलाइन – 112
स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102
एंबुलेंस सेवा – 108
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
साइबर हेल्पलाइन – 1930
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सतर्क रहने का संदेश दिया और कहा कि शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है।
थाना महरौनी, जनपद ललितपुर
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.