अखंड ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ इकाई एवं ब्लॉक महरौनी की खिरियालटकंजू में बैठक संपन्न

महरौनी : अखंड ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ इकाई ललितपुर की बैठक महरौनी अंतर्गत ग्राम खिरियालटकंजू के खिरिया सरकार मंदिर प्रांगण में हेमंत द्विवेदी अखंड ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल ब्राह्मण महासभा  मैंन बॉडी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुश्री रितु शर्मा नगर अध्यक्ष गौरव कौशिक  एवं ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी राजीव शुक्ला के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
 इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी ने कहां कि सभी ब्राह्मण समुदाय को समाज से जोड़ा जाए,अगर किसी ब्राह्मण का शोषण होता है तो सभी उसका तन मन धन से सहयोग करेंगे,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुश्री रितु शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया कि  समाज के एकत्रीकरण होने की आवश्यकता है,अगर किसी गरीब ब्राह्मण की बेटी की शादी होती है तो उससे दहेज की मांग न की जाए और हम सभी को उसका आर्थिक सहयोग करने जरूरत है, वहीं नगर अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि एकजुटता का परिचय देते हुए समाज की सेवा करना है,जिससे हमारी समाज उच्च शिखर पर पहुंच सके।
अखिल ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ इकाई के जिलाध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि हम सभी को समाज के प्रति फैल रहे आपसी मतभेद को दूर कर एक सूत्र में बंधना है।
ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी राजीव शुक्ला ने कहा कि हमें अपने समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा जिससे हम अपनी समाज को सही दशा और दिशा देने में समर्थ बन सके।
इस मौके पर अरविंद रावत,मनोज कौशिक,सनत पुरोहित,राकेश त्रिपाठी,मोनू तिवारी,प्रमोद कांकर,महेंद्र शुक्ला, कृष्णकांत चौबे,राहुल शुक्ला, अभिषेक तिवारी,दिनेश पांडेय,कृष तिवारी,राजदीप चौबे,सुनील विदुआ, अजयशंकर पांडेय,रामनरेश त्रिपाठी,नीरज मिश्रा,सार्थक पुरोहित,रामबाबू दुबे,शिवम कौशिक,रवि तिवारी,ब्रजेश भौंडेले,आयुष नायक,सौरभ कौशिक,सुदेश तिवारी,सोनू त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे,उमाकांत मिश्रा,राम सिरौठिया,रमेश मिश्रा,अनुराग पुरोहित, अभिषेक मिश्रा,दिनेश कौशिक, परमानंद तिवारी उपस्थित रहे। अंत में समस्त विप्रजन का जिलाध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आभार जताया।

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.