अखंड ब्राह्मण महासभा ब्लॉक महरौनी की बैठक संपन्न

महरौनी : स्थानीय बालाजी मंदिर प्रांगण में अखंड ब्राह्मण महासभा ब्लॉक महरौनी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की।

बैठक में आगामी 21 दिसंबर को ललितपुर में आयोजित होने वाले भव्य महा ब्राह्मण सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव शुक्ला, सुनील बिदुआ, राहुल शुक्ला, रोहित रिछारिया, शैलेश चौबे धवारी, ऋषि तिवारी, महेंद्र शुक्ला, अमित तिवारी, सुदेश तिवारी, ब्रजेश भोड़ेले, मयंक पटेरिया तथा रोहित तिवारी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन राहुल शुक्ला द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी ने आगामी सम्मेलन को एकजुटता और संगठन की शक्ति का प्रतीक बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.