ललितपुर में रेल पटरी पार करते समय एक राजमिस्त्री ट्रेन की चपेट में आया

ललितपुर :  ललितपुर में रेल पटरी पार करते समय एक राजमिस्त्री ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसका एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरा पैर टूट गया।घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे झांसी-ललितपुर रेल मार्ग पर सिद्धान के निकट हुई। राहगीरों ने कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम सिलगान निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र चंदेल पुत्र अशोक को घायल अवस्था में रेल पटरी किनारे पड़ा देखा। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस नम्बर- up32fg2691 पायलट हाकिम EMT संजीव ने  उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल नरेंद्र ने बताया कि वह सुबह ललितपुर आया था और 20 हजार रुपए लिए थे। दोपहर में सिद्धान के पास कुछ लोगों से मुलाकात हुई। उनके पास बैठने के बाद वह रेल पटरी पर जा रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया। यह भी जानकारी मिली है कि करीब दस महीने पहले नरेंद्र की पत्नी की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी ।

रिपोर्टर : जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.