ट्रेन की चपेट में आने से आज एक और युवक गंभीर घायल, हालत नाजुक

ललितपुर : ललितपुर में एक बार फिर रेलवे ट्रैक के पास दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिद्दन पुल के समीप आज एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर कल भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक का एक पैर कट गया था जबकि दूसरा पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

आज हुए हादसे में घायल युवक की पहचान दुर्गा पुत्र रतिराम, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस (UP32 FG 2623) मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ज्योति और चालक अजीत खान की तत्परता से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर बताई है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है।

रिपोर्टर : जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.