महरौनी में एबीवीपी युवा कुंभ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 11 से 24 जनवरी तक होंगे विविध आयोजन
ललितपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कानपुर प्रांत के जिला ललितपुर अंतर्गत नगर इकाई महरौनी द्वारा स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के अवसर पर आयोजित किए जा रहे युवा कुंभ महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्री चंद्रभानु गुप्त इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जी एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। यह राष्ट्रीय युवा कुंभ महोत्सव 11 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को ध्यान में रखते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों की रूपरेखा
11 जनवरी : परिषद की पाठशाला
12 जनवरी : संगोष्ठी
13 जनवरी : नेकी की दीवार
14 जनवरी : वृक्षारोपण
15 जनवरी : स्वास्थ्य शिविर
16 जनवरी : सह-भोज
17 जनवरी : अन्ना पशु सेवा
18 जनवरी : स्वच्छता अभियान
19 जनवरी : खेल प्रतियोगिता
20 जनवरी : निबंध प्रतियोगिता
21 जनवरी : Run for Vivekanand
22 जनवरी : चित्रकला / मेहंदी प्रतियोगिता
23 जनवरी : खेल महोत्सव
24 जनवरी : ओपन माइक कार्यक्रम
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वावलंबन एवं चारित्रिक विकास की भावना को जागृत करना है। एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय युवा कुंभ युवाओं को संगठित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है।
नगर मंत्री ओमकार सिंह ने युवाओं से नशे और कुसंगति से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। खेल और शिक्षा दोनों ही युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
तहसील प्रमुख आजाद सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष प्रखर खरे, उपाध्यक्ष रिया सोनी, नगर मंत्री ओमकार सिंह, नितिन राजा, अभिषेक पटेरिया, रोहन, अजय राजा, लकी बुंदेला, आयुष लखेरा, शुभम श्रीवास्तव, लक्ष्मी कुशवाहा, खुशबू पुरोहित, संतोषी अहिरवार, नीति राजा, क्रांति झां, मुस्कान बुंदेला, संस्कृति सोनी, सोम्याता सोनी सहित विद्यालय के अध्यापक एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.