दो बाइक की सामने से हुई भिड़ंत। 108 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक

 ललितपुर : जिला ललितपुर 16 जनवरी की शाम 6:30 बजे के लगभग दो बाइक तेरई फाटक पर सामने से टकरा गई जिसमें चार लोग घायल हो गए।  घायलों में बस्तगुआ के त्रिलोक उम्र 42 वर्ष तथा दौलता के शंकर उम्र 32 वर्ष को गंभीर चोट  आई। बाकि इक महिला ओर बच्चे को हल्की चोट आई। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया  जिसमें 108 एंबुलेंस (up32fg2889) तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। एंबुलेंस में उपस्थित ई एमटी कृष्णपाल ने घायलों को उचित उपचार दिया। ओर पायलट लाखन ने नियंत्रित एंबुलेंस चालन करके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट मे भर्ती कराया ।

रिपोर्टर : जितेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.