राष्ट्रीय युवा दिवस पर महरौनी में “रन फॉर स्वदेशी” के अंतर्गत युवा पैदल मार्च का आयोजन
ललितपुर - स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत “रन फॉर स्वदेशी” कार्यक्रम के तहत महरौनी युवा पैदल मार्च का भव्य आयोजन स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम में नगर की विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं के सैकड़ों विद्यार्थियों सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक इंजी भागीरथ बरुआ ने कहा कि 15 से 35 वर्ष की आयु का वर्ग ही वास्तविक युवा शक्ति है, जो राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि जब युवा शक्ति की बात होती है तो स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का नवयुवक सामने आता है। इंजी हाकिम सिंह,जिला समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान ने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली कौशल और नैतिकता से परिपूर्ण होनी चाहिए। आज की शिक्षा युवाओं का भविष्य तो सुधार रही है, लेकिन नैतिक मूल्यों के अभाव में राष्ट्र निर्माण संभव नहीं हो पा रहा। धर्मेंद्र पाठक,जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणास्रोत वाक्य "उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए"
को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया। डी.एस.विवेक एडवोकेट, जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत नीतियों की सराहना की। डॉ.जगवीर सिंह,जिला युवा प्रमुख ललितपुर ने कहा कि भारत की विशाल युवा शक्ति पूरी दुनिया में चमत्कार कर सकती है,बशर्ते उसे सकारात्मक दिशा में राष्ट्र निर्माण के लिए लगाया जाए। पैदल मार्च को इंजी. भागीरथ बरुआ एवं शिवनारायण चाचोदिया ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना मंच से रवाना किया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इंदिरा चौराहा पहुँची और पुनः सद्भावना मंच पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के अंत में गुलशन गुप्ता, सह संयोजक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं जलपान वितरित किया गया। इस अवसर पर इंजी. रूपेश,डॉ.रूपेश श्रीवास्तव,राहुल कुशवाहा,हरिनारायण पाल,प्रदीप सोनी, नारायण सिंह,रूपेश कुशवाहा,हरीप्रताप खरे,अनिल तिवारी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.