ग्राम बमरौला में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ससुर ने लगाए गंभीर आरोप

ललितपुर - कोतवाली ललितपुर बिरधा चौकी अंतर्गत  ग्राम बमरौला में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 23 वर्षीय रामू उर्फ राम सहाय ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बिरधा की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है,हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मृतक के ससुर ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

संवाददाता - जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.