ललितपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह नेहरूनगर, ललितपुर का निरीक्षण किया गया।
ललितपुर - माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,ललितपुर के निर्देशानुसार सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रीमती आकृति,प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड,ललितपुर को राजकीय बालगृह (बालक) दैलवारा, ललितपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह नेहरूनगर, ललितपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालक कक्ष,पाठशाला कक्ष एवं भोजनशाला का अवलोकन किया गया। इस दौरान बच्चों के रचनात्मक कार्यों को देखने का भी अवसर मिला। माननीय उच्च न्यायालय जूवेनाइल जस्टिस कमेटी के निर्देशानुसार बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु दैनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वच्छता एवं नैतिक परामर्श से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
रिपोर्टर - संजय रजक

No Previous Comments found.