शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर युवा कर्तव्य भारत समिति ने किया भव्य वृक्षारोपण

ललितपुर - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कर्तव्य भारत समिति द्वारा तहसील मड़ावरा के ग्राम गिदवाहा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का जीवन सेवा, समर्पण और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा के रूप में मनाने के उद्देश्य से ग्राम गिदवाहा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज में जागरूकता भी बढ़े।

समिति के सदस्यों ने बताया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखते हुए बड़े होने तक उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति के युवाओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई युवा एवं समाजसेवी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से गोविंद कौशिक,शुभम जैन,हरिशंकर तिवारी, संजय भोड़ेले,राजीव बाजपेई,प्रभाकर मिश्रा,मयंक जैन,ऋषि तिवारी और रामकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के साथ-साथ उपस्थित युवाओं ने ग्रामीणों को बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने युवा कर्तव्य भारत समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।

रिपोर्टर - ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.