बहराटिया घाट मार्ग की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

ललितपुर - तहसील महरौनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहराटिया घाट में सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार बहराटिया घाट में दयाराम राजपूत के मकान के पास लगभग 100 मीटर लंबी सीसी रोड करीब दो माह पहले टूट गई थी। इसके बाद से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश या अंधेरे के समय दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि यह मार्ग बहराटिया घाट से लेकर देवीजी के मंदिर तक जाने वाला मुख्य रास्ता है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए और गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की 

रिपोर्टर - ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.