धूमधाम से मनाई गई कर्मा देवी की 1010वीं जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा
ललितपुर : जय मां कर्मा देवी साहू समाज समिति महरौनी के तत्वावधान में साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की 1010वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में साहू समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे नगर में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे साहू समाज धर्मशाला में ध्वजारोहण, यज्ञ-हवन और मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद साहू समाज के बंधुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा साहू समाज धर्मशाला से प्रारंभ होकर मेन बाजार, इंदिरा चौराहा होते हुए मड़ावरा रोड स्थित काशीविहार गार्डन पहुंची। यहां साहू समाज की नई धर्मशाला के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा का समापन हुआ।
कार्यक्रम में साहू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां कर्मा देवी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष बालचंद्र साहू, उपाध्यक्ष कैलाश नारायण साहू, राजेश साहू, विजय कुमार साहू, सीताराम साहू, आशीष साहू, नवीन साहू, बल्लू साहू, रामरतन साहू, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी

No Previous Comments found.