अखण्ड ब्राह्मण महासभा ब्लॉक महरौनी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और एकता पर जोर

महरौनी : अखण्ड ब्राह्मण महासभा ब्लॉक महरौनी की बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज में आपसी एकता को मजबूत करने एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित आशीष अवस्थी (जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारी, महरौनी) एवं पंडित सौरभ दुबे (जिला सचिव एवं ब्लॉक प्रभारी, महरौनी) उपस्थित रहे। उनकी अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान प्रमुख रूप से पंडित राजीव शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष), राहुल शुक्ला (ब्लॉक अध्यक्ष), सुनील विदुआ (ब्लॉक प्रभारी), पंडित रोहित रिछारिया, कृष्णकांत चौबे (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पंडित महेंद्र शुक्ला, बृजेश भौंडेले (कोषाध्यक्ष), अनिल तिवारी (अध्यक्ष), ऋषि तिवारी (मीडिया प्रभारी), मयंक पटेरिया (महामंत्री), रोहित रिछारिया (महामंत्री), राजा पुरोहित (महामंत्री) उपाध्यक्ष, रजनीश रिछारिया (महामंत्री) एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.