बिरधा में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ललितपुर - बिरधा क्षेत्र में ईद का पावन पर्व इस वर्ष पूरे उत्साह, भाईचारे और शांति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुस्लिम समाज के लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाह में नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से -मोहम्मद यूसिव हाफिज,पेस इमाम इमामुद्दीन खाँ,रहमान खाँ मोज्जिम,नवाब शाह मोज्जिम,आमिल खाँ ख़ज़ांची,ईस्लाम खाँ सदर,मोहम्मद,आमिर खाँ,अरमान खाँ,शब्बीर खाँ,करीम खाँ तथा नौशाद खान जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो नए कपड़े पहनकर ईदी लेने और मिठाइयों का आनंद लेते नजर आए। घर-घर में सेवइयां और विभिन्न पकवान बनाए गए, जिनका लोगों ने मिल-बांटकर आनंद लिया। इस मौके पर समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित इंतजाम किए गए,जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल मिलाकर बिरधा में ईद का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए धूमधाम से मनाया गया।

संवाददाता - जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.