चालक की लापरवाही के चलते स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ से जा टकराई

ललितपुर : ललितपुर जनपद में बड़ा हादसा टल गया। चालक की लापरवाही के चलते स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि सभी बच्चे बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि बस मड़ावरा से बच्चों को लेकर महरौनी जा रही थी। हादसे का शिकार हुई बस द सन राज गोल्डन स्कूल, महरौनी की बताई जा रही है। घटना कोतवाली महरौनी क्षेत्र के छायन के पास की है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया।

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.