मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
महरौनी : मिशन शक्ति अभियान फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत नवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना महरौनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह महरौनी, प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह थाना महरौनी एवं निरीक्षक निर्भय चंद्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र थाना महरौनी में महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर केंद्र का निरीक्षण कराया गया तथा उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव, सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया।
महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इनमें प्रमुख रूप से महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। थाना महरौनी पुलिस द्वारा ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही गई।
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी


No Previous Comments found.