राजकीय बालगृह और सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण
ललितपुर : ललितपुर में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर द्वारा दिनांक 26-03-2026 को राजकीय बालगृह (बालक) दैलवारा, ललितपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, नेहरूनगर, ललितपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के निर्देशों के अनुपालन में दोनों संस्थाओं में निवासरत बालकों एवं किशोरों से शैक्षिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही बालकों एवं किशोरों से उनके स्वास्थ्य, भोजन, दैनिक दिनचर्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना गया।
माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बालकों एवं किशोरों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संतुलित आहार, समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा उनके सर्वांगीण विकास हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित की जाएं।
रिपोर्टर : संजय रजक

No Previous Comments found.