108 / 102 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी दिवस पर गूंजा सम्मान का स्वर
बिरधा : 108 / 102 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी दिवस पर गूंजा सम्मान का स्वर: प्रोग्राम मैनेजर-पुष्पराज राठौर EME सुमित पाल, EME विजयपाल ने ‘जीवन रक्षकों’ को किया सलाम
ईएमटी दिवस (2 April 2026) के अवसर पर माहौल गर्व और सम्मान से भर उठा, जब 108/102 एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर -पुष्पराज राठौर ने आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियनों (EMT) को ‘धरती के असली हीरो’ बताते हुए उन्हें सम्मानित किया, एकदूसरे को मिठाई खिलाई और दिल से शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए एम्बुलेंस अधिकारी सुमित पाल ने कहा कि जब हर कोई मुश्किल घड़ी में पीछे हट जाता है, तब ईएमटी कर्मी आगे बढ़कर जिंदगी बचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, “ईएमटी सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आप सभी हमारे समाज के सच्चे जीवन रक्षक हैं।”
इस खास मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई ईएमटी कर्मियों को सम्मानित किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में जोश और गर्व का माहौल बन गया।
एम्बुलेंस अधिकारी विजयपाल ने कहा कि सरकार ईएमटी कर्मियों की सुविधाओं, सुरक्षा और प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन ‘फ्रंटलाइन वॉरियर्स’ के हितों का हर संभव ध्यान रखा जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में ईएमटी कर्मियों के प्रति आभार जताया और उनके समर्पण को नमन किया। यह आयोजन न सिर्फ सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज में ईएमटी कर्मियों की अहम भूमिका को भी मजबूती से सामने लाया।
रिपोर्टर : जितेन्द्र सिंह पवाँर
No Previous Comments found.