बोर्ड परीक्षा में किसान इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने रचा इतिहास

ललितपुर : यूपी बोर्ड परीक्षा में किसान इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। घोषित परिणामों में कॉलेज के कुल 7 विद्यार्थियों ने जिला मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इनमें 6 विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं तथा 1 विद्यार्थी ने कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में जगह बनाई।

खास बात यह रही कि गणित विषय में तीन विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक (100 में 100) प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि गणित के अध्यापक महेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और समर्पित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है, जिनकी मेहनत रंग लाई।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है। इस उपलब्धि पर विद्यालय समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्री कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने यह संभव बनाया है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेगा।

इस अवसर पर समस्त शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।

संवाददाता : जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.