शादी में अनोखी पहल: तिवारी परिवार ने बारातियों को दिए हेलमेट,दिया सुरक्षित जीवन का संदेश

ललितपुर : कस्बा वालाबेहट के तिवारी परिवार में हुई शादी में लड़का और लड़की की तरफ से बारातियों के लिए एक अनोखी गिफ्ट दी गई जिस प्रकार बारातियों के चेहरे खिल उठे और ग्रामीणों ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की करीब 100 नव युवक बारातियों को हेलमेट गिफ्ट किए गए और उनकी सुरक्षित जीवन की कामना की। 

बताते चलें कि कस्बा वालाबेहट के पंडित राम गोपाल तिवारी के लड़के की शादी थी तो बारात में आए करीब एक सैकड़ा नव युवकों को दूल्हा और दुल्हन की तरफ से हेलमेट भेंट कर उन्हें दो पहिया वाहन पर हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने का संदेश दिया इस तरह की उपहार पाकर बारातियों के चेहरे खिल उठी और गांव क्षेत्र सहित ऐसी अनोखी गिफ्ट की चर्चा चल रही है और यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है बरतिया सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने तिवारी परिवार का धन्यवाद किया है।

संवाददाता : जितेन्द्र सिंह पवाँर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.