CDPO छाया साहू की सक्रिय निगरानी से बिरधा आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्था हुई दुरुस्त

ललितपुर - बिरधा क्षेत्र में आंगनवाड़ी व्यवस्था बेहतर,CDPO छाया साहू की नियमित निगरानी से सुधार,क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों पर व्यवस्थाएं अब पहले से काफी बेहतर देखने को मिल रही हैं। इसका मुख्य कारण CDPO छाया साहू की नियमित उपस्थिति और सक्रिय निगरानी को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि छाया साहू समय-समय पर बिरधा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करती रहती हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी बढ़ी है और बच्चों व महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। उनकी सतत निगरानी के चलते पोषण आहार वितरण, साफ-सफाई और बच्चों की उपस्थिति में भी सुधार देखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां व्यवस्थाओं में लापरवाही देखने को मिलती थी,वहीं अब स्थिति में काफी बदलाव आया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इसी तरह नियमित निरीक्षण जारी रहा तो क्षेत्र की आंगनवाड़ी सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

संवाददाता - जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.