दोपहिया वाहन दुर्घटना में घायल राजपुरा निवासी को 108 एम्बुलेंस में मिला त्वरित उपचार, सुरक्षित पहुंचाया गया अस्पताल
ललितपुर : के ग्राम राजपुरा निवासी अजय (45 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय दोपहिया वाहन से यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक दुर्घटना हो गई, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी।
सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जहां तैनात ईएमटी सोहित कुमार एवं पायलट आशीष ने घायल मरीज का प्राथमिक आकलन किया। जांच के दौरान मरीज के पैर में चोट एवं दर्द की शिकायत पाई गई। मरीज की स्थिति को देखते हुए ईएमटी ने तुरंत ERCP चिकित्सक डॉ. रस्तोगी से संपर्क कर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त की।
डॉ. रस्तोगी के निर्देशानुसार ईएमटी सोहित कुमार ने घायल पैर की बैंडेजिंग की तथा पैर को स्थिर रखने के लिए उचित स्टेबलाइजेशन (Immobilization) किया। इसके साथ ही मरीज के सभी महत्वपूर्ण जीवनरक्षक संकेतों की निगरानी करते हुए उसे आवश्यक प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान की गई। समय पर दिए गए उपचार से मरीज को राहत मिली तथा चोट को और गंभीर होने से रोका जा सका।
उपचार के दौरान ईएमटी सोहित कुमार ने अपनी दक्षता एवं पेशेवर कार्यशैली का परिचय देते हुए मरीज की लगातार निगरानी की। वहीं पायलट आशीष ने सुरक्षित एवं त्वरित ड्राइविंग करते हुए मरीज को शीघ्रता से सीएचसी तालबेहट, ललितपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों को मरीज की पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए उसे आगे के उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
मरीज एवं परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा, ईएमटी सोहित कुमार एवं पायलट आशीष के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर एम्बुलेंस और उपचार न मिला होता तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि 108 एम्बुलेंस सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में न केवल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य करती है, बल्कि रास्ते में प्रशिक्षित ईएमटी द्वारा आवश्यक उपचार देकर मरीज की स्थिति को स्थिर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
रिपोर्टर : जितेन्द्र सिंह पवाँर
No Previous Comments found.