बिरधा सीएचसी का बीडीओ और बीईओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

बिरधा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और वार्डों की व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने सबसे पहले महिला वार्ड और एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वार्डों में लाइट, पंखे, बेडशीट सहित मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और व्यवस्थित ढंग से उपलब्ध मिलीं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल स्टाफ से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। सभी व्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया।

प्राइवेट अस्पताल जैसी सुविधाएं  
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हाल ही में महिला वार्ड में मरीजों की सुविधा के लिए तीन एयर कंडीशनर और नए पर्दे लगवाए गए हैं। ये सुविधाएं आमतौर पर निजी अस्पतालों में देखने को मिलती हैं। इसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में भर्ती महिलाओं और नवजात बच्चों को बेहतर और आरामदायक माहौल देना है।

स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल में हुई इन नई व्यवस्थाओं की सराहना की। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की सुविधाएं मिलने से अब महिलाओं को इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएँगे ।

रिपोर्टर : जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.