थाना बानपुर पुलिस द्वारा टप्पेबाजी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ललितपुर(बानपुर) : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महरौनी श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बानपुर पुलिस द्वारा थाना बानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 116/2026 धारा 318(4)/317(2) BNS में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त आफताब खान उर्फ पिद्दू उर्फ पप्पू पुत्र आबिद खां उम्र करीब 27 बर्ष निवासी हमदर्द नगर बी जमालपुर कोल थाना सिविल लाईन जनपद अलीगढ को पुतली घाट महरौनी रोड़, बानपुर से नियमानुसार गिरफ्तार कर, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

घटना  वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर थाना बानपुर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी सोने की अंगूठी टप्पेबाजी कर ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था । प्राप्त तहरीर पर थाना बानपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु क्षेत्राधिकारी महरौनी के नेतृत्व में 03 टीमे गठित की गयी थी । गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज, सर्विलांस(टैक्नीकली/मैनुअली) के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त आफताब उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त आफताब खाना उर्फ पिद्दू उर्फ पप्पू उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि साहब हम लोगो का एक संगठित गिरोह है । हम लोग जगह-जगह घूमकर टप्पेबाजी की घटनाये करते हैं।  दिनांक 08.05.2026 को मैं अपने साथियों के साथ कस्बा बानपुर में एक सुनार की दुकान पर गया था और दुकानदार से उसके हाथ में पहनी हुयी अंगूठी को उतरवाकर कर, उसी तरह की दूसरी अंगूठी बनवाने की कहने लगा । फिर मैने वह अंगूठी अपनी अंगुली में पहन ली और दुकानदार को बातो में उलझाकर मौका पर दुकान से चले गये थे । साहब मैने उस अंगूठी को बेंच दिया था और उसमें से कुछ रूपये खर्च कर लिये हैं तथा ये जो रूपये आपको मेरे पास से मिले हैं यह बचे हुए रूपये हैं । साहब मुझे मांफ कर दीजिये मुझसे गलती हो गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 
1. आफताब खान उर्फ पिद्दू उर्फ पप्पू पुत्र आबिद खां उम्र करीब 27 बर्ष निवासी हमदर्द नगर बी जमालपुर कोल थाना सिविल लाईन जनपद अलीगढ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष अरूण कुमार तिवारी, थाना  बानपुर जनपद ललितपुर  मय टीम।

रिपोर्टर : राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.