गंदगी से बेहाल सतौरा: शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई, ग्रामीण आक्रोशित
ललितपुर - विकास खण्ड बिरधा की ग्राम पंचायत सतौरा में स्वच्छता अभियान के दावे जमीन पर फेल नजर आ रहे हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से कचरे और गोबर के ढेर लगे हैं। बरसात के कारण जगह-जगह कीचड़ और जलभराव हो गया है,जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। गंदगी सड़ने से चारों तरफ बदबू फैल रही है। मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को डर है कि अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो गांव में डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। स्कूल के बच्चे और बुजुर्ग परेशान फिसलन भरी सड़क की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बाइक सवारों को हो रही है। अब तक कई लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। अधिकारी बोले - जल्द होगी सफाईइस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत - कमलेश रिछारिया ने कहा कि शिकायत संज्ञान में आ गई है। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। बहुत जल्द मुख्य मार्ग की सफाई कराकर जलभराव की समस्या दूर की जाएग
प्रदर्शन की चेतावनी
वहीं ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर सफाई नहीं हुई तो वे पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। लोगों का कहना है कि साफ-सफाई हर नागरिक का हक है और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना होगा।
संवाददाता - जितेन्द्र सिंह पवाँर
No Previous Comments found.