रामबाबू विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ललितपुर के जिला संयोजक मनोनीत
ललितपुर - अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक /प्रतिनिधि सभा में हुए पारित हुए प्रस्ताव के अनुपालन हेतु प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर संजय मेधावी जी ने संगठनात्मक चर्चा विमर्श से ललितपुर में लंबे समय से पदस्थ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) रविकांत ताम्रकार (सहायक अध्यापक) को समयावधि पूर्ण होने के कारण पदमुक्त करते हुए रामबाबू विश्वकर्मा (सहायक अध्यापक) को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ललितपुर का जिला संयोजक नियुक्त किया है!
संगठन के पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी ! रामबाबू विश्वकर्मा शुरुआती समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के कार्यकर्ता रहे, रामबाबू विश्वकर्मा संघ की योजना से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में कार्यरत है ,आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उन्हें जिला संयोजक नियुक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है! उपरोक्त नियुक्ति के बाद जिले में सभी शिक्षकों में हर्ष की लहर है,रामबाबू विश्वकर्मा सहायक अध्यापक होने के साथ साथ ललितपुर जिले के युवाओं में काफी सक्रिय एवं लोकप्रिय है!
रिपोर्टर - विकास
No Previous Comments found.