विद्युत उपकेन्द्र बिरधा परिसर में हुआ वृक्षारोपण, अधिकारी-कर्मचारियों ने लगाए पौधे

ललितपुर - बिरधा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से  विद्युत उपकेन्द्र बिरधा के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपकेन्द्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत वन विभाग व उपकेन्द्र प्रभारी की मौजूदगी में की गई। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग सिर्फ ऊर्जा आपूर्ति ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी निभा रहा है। उपकेन्द्र परिसर में खाली पड़ी जगह पर छायादार और फलदार पौधे लगाने से परिसर सुंदर होगा और तापमान भी नियंत्रित रहेगा।

वृक्षारोपण के दौरान ईमली,पीपल, बरगद,आम,अमरूद और गुलमोहर के पौधे लगाए गए। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं, ताकि जानवरों से उन्हें नुकसान न पहुंचे। कर्मचारियों को पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। चंद्र प्रकाश उपकेन्द्र प्रभारी ने बताया कि गर्मी और प्रदूषण बढ़ने के कारण ऐसे आयोजन जरूरी हैं। एक पौधा लगाने से न सिर्फ ऑक्सीजन मिलती है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण भी तैयार होता है।

वृक्षारोपण में चन्द्रप्रकाश जूनियर इंजीनियर,वन विभाग के अधिकारी,लाइनमैन और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे अन्य कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे और परिसर को हरा-भरा बनाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश भी दिया।

संवाददाता - जितेन्द्र सिंह पवाँर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.