अखंड ब्राह्मण महासभा इकाई महरौनी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

महरौनी : अखंड ब्राह्मण महासभा इकाई महरौनी द्वारा दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पंडित श्री राम बाबू दुबे मंडल सचिव, कृष्णकांत चौबे जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ राजीव शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, राहुल शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष, प्रशांत शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील विदुवा ब्लॉक प्रभारी, मयंक पटेरिया ब्लॉक महामंत्री, बृजेश भोडेले कोषाध्यक्ष, जितेन तिवारी, जितेंद्र तिवारी ब्लॉक वरिष्ठ मीडिया प्रभारी, हरिशंकर सरवरिया ब्लॉक सदस्य, अरविंद लिटोरिया ब्लॉक सदस्य सहित खेतवास आदि उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.