नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सेन के छोटे भाई के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा

महरौनी : नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष राकेश सेन के छोटे भाई के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। दुखद घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय महरौनी में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा में नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महरौनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार राकेश सेन एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
इस दौरान अखिलेश मलैया, दयाशंकर रजक, कमलेश खरे, सूर्य प्रताप जमीदार, अभिषेक जैन सिंघाई, कैलाश नारायण सिसोदिया, रवि राजा, धनीराम अहिरवार, जाहिर सिंह बघेल, अवधेश खरे, मुनीर खान सहित नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.