अखण्ड ब्राह्मण महासभा ने शोकसभा आयोजित कर श्रीमती राजेश्वरी देवी पाराशर को दी श्रद्धांजलि

ललितपुर - महरौनी अखण्ड ब्राह्मण महासभा, ब्लॉक महरौनी की ओर से पं. नीरज पाराशर की माताजी एवं स्व. पं. श्री पंकज पाराशर की परम पूज्यनीय माताजी तथा वेदान्त पाराशर, नीलेश पाराशर, निशान्त पाराशर एवं वरुण पाराशर की पूज्यनीय दादीजी श्रीमती राजेश्वरी देवी पाराशर के निधन पर शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान अखण्ड ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पदाधिकारियों ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में अखण्ड ब्राह्मण महासभा परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
शोकसभा में लक्ष्मी नारायण पटेरिया बुंदेलखंड सचिव, रामबाबू दुबे मंडल सचिव, कृष्णकांत चौबे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राजीव शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, सौरभ दुबे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, राहुल शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी, आशीष राजोरिया ब्लॉक संयोजक, सुनील विदुवा ब्लॉक प्रभारी/वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशांत शर्मा, आयुष रिछारिया उपाध्यक्ष, बृजेश भोडेले ब्लॉक कोषाध्यक्ष, रजनीश रिछारिया ब्लॉक सचिव, वेद प्रकाश पांडे ब्लॉक सदस्य सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

पत्रकार - ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.