शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

महरौनी : कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में शिक्षक संगोष्ठी/सम्मान समारोह का भव्यता के साथ आयोजन किया गया।
शिक्षक संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट झांसी राजकुमार पुरोहित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी नीतू वर्मा ने के आतिथ्य में सम्पन्न कराया गया।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर ए आर पी संजीव तिवारी, सीताराम साहू,एवं मुहम्मद शाहिद खान उपस्थित रहे।
शैक्षिक संगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट झांसी राजकुमार पुरोहित एवं खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी नीतू वर्मा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट झांसी राजकुमार पुरोहित ने कहां कि महरौनी ब्लॉक हमेशा से ही प्रत्येक क्षेत्र में अब्बल रहा है, वर्तमान में कुछ ऐसी परिस्थितियां बन रही है कि हमें बच्चों पर पूर्ण मनोयोग से ध्यान देने की आवश्यकता है।
खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी नीतू वर्मा ने कहां कि वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट झांसी राजकुमार पुरोहित ने जो महरौनी में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाई है,हम भी पूर्ण प्रयासरत रहेंगे कि महरौनी हमेशा ही हर क्षेत्र में आगे रहे।
कार्यक्रम का आयोजन कर रहे गुढ़ा संकुल के अध्यापक हरदेव कुशवाहा,प्रिंस नायक, पार्थसारथी गोस्वामी,दीपेंद्र सिंह बुंदेला,अशोक कुमार ने आयोजन को नई दिशा और दशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
  कार्यक्रम का सफल संचालन राज्यपाल पुरस्कृत अध्यापक हृदेश देव गोस्वामी ने किया।
अंत में पधारे हुए समस्त अतिथियों का हरदेव प्रसाद कुशवाहा संकुल प्रभारी ने आभार जताया।
इस मौके पर अरुण तिवारी, अवधेश सिंह बुंदेला,धनीराम, जयप्रकाश,दामोदर, ब्रजेंद्र नायक, भगवानदास,अमित जैन,राजपाल सिंह,अनिल अवस्थी, प्रियंका श्रीवास,छोटेलाल, दीपेश तिवारी,कौशलेन्द्र अवस्थी,अमृतांशु अवस्थी,अंकित चौबे, शशिप्रकाश, जगभान,खुशबू,मुन्नीदेवी, उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : ऋषि 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.