खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी का किया औचक निरीक्षण
महरौनी : उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी में खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी नीतू वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा ने विद्यालय में बच्चों के शैक्षिक स्तर, शिक्षण-अधिगम गतिविधियों एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनके शैक्षिक ज्ञान का आकलन भी किया।
खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी ने विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष एवं स्मार्ट कक्षा का निरीक्षण किया। विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों, पुस्तकालय की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा स्मार्ट कक्षा के माध्यम से बच्चों को दी जा रही शिक्षण सुविधाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षिक वातावरण की भी सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार की तरफ से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित जैन ने खंड शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा के आगमन एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : ऋषि
No Previous Comments found.