अमावस्या पर खिरिया भारंजू से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
ललितपुर : अमावस्या के पावन अवसर पर खिरिया भारंजू से कुंडेश्वर धाम के लिए भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए कुंडेश्वर धाम की ओर रवाना हुए।
यात्रा के दौरान खिरिया नाका पर अखंड ब्राह्मण महासभा परिवार, ब्लॉक महरौनी की ओर से कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को फल एवं पानी वितरित कर सेवा एवं सत्कार किया गया।
इस अवसर पर अखंड ब्राह्मण महासभा के बुंदेलखंड सचिव लक्ष्मी नारायण पटेरिया, बुंदेलखंड उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ हेमंत द्विवेदी, मंडल सचिव रामबाबू दूबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत चौबे, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सौरभ दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला, कोषाध्यक्ष बृजेश भोडेले, ब्लॉक सचिव रजनीश रिछारिया, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी ऋषि तिवारी एवं शैलेश चतुर्वेदी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अखंड ब्राह्मण महासभा परिवार ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय एवं सुखद यात्रा की कामना की।
रिपोर्टर : ऋषि तिवारी
No Previous Comments found.