खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग की मांग, अखंड ब्राह्मण महासभा ने महरौनी एसडीम को सौंपा ज्ञापन

ललितपुर : नगर महरौनी में खुले स्थानों पर बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराने की मांग को लेकर अखंड ब्राह्मण महासभा ब्लॉक महरौनी द्वारा महरौनी एसडीएम महोदय को  ज्ञापन सौंपा गया।  ज्ञापन में बताया गया कि नगर के कई स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं और उनके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इससे राहगीरों, बच्चों, पशुओं तथा आसपास रहने वाले नागरिकों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में विशेष रूप से महरौनी-मड़ावरा रोड पर खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के चपेट में आने से एक गाय की मौत का भी उल्लेख किया गया। महासभा ने मांग की कि नगर में खुले में रखे सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों का विद्युत विभाग द्वारा सर्वे कराया जाए तथा उनके चारों ओर मजबूत एवं मानक के अनुरूप बैरिकेडिंग अथवा सुरक्षा जाली लगाई जाए। साथ ही आवश्यक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी जनहानि को रोका जा सके। इस दौरान हेमंत द्विवेदी बुंदेलखंड उपाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ रामबाबू दूबे मंडल सचिव कृष्णकांत चौबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ सौरभ दुबे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला सुनील विदुवा ब्लॉक प्रभारी प्रशांत शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ब्लॉक महामंत्री रजनीश रिछारिया ब्लॉक सचिव शैलेश चतुर्वेदी वरिष्ठ मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी एडवोकेट रामजीवन पुरोहित आदि उपस्थित रहे  महासभा के पदाधिकारियों ने जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.