खण्ड विकास अधिकारी की शक्ति के बाद भी सतौरा ग्राम पंचायत में ताला, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बिरधा : विकासखंड बिरधा की ग्राम पंचायत सतौरा में पंचायत भवन पर ताला लगे होने से ग्रामीणों को सरकारी कामकाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों और जरूरी दस्तावेजों के लिए उन्हें पंचायत भवन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से कार्यालय खोलकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने और सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद सतौरा ग्राम पंचायत में ताला लगा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि BDO द्वारा ग्राम पंचायतों के संचालन और कार्यों को लेकर अधिकार एवं निर्देश दिए जाने के बावजूद यदि पंचायत भवन बंद रहता है, तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर पंचायत भवन नियमित रूप से खुलवाने तथा जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

अब देखना यह है कि अधिकारियों द्वारा सतौरा ग्राम पंचायत में लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

संवाददाता : जितेन्द्र सिंह पवाँर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.